हल्द्वानी। एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव का पुरस्कारों के साथ समापन हो गया। पुरस्कार पाकर बाल वैज्ञानिकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान छात्राओं ने लावणी लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने शानदार और सफलतापूर्वक आयोजन पर शिक्षकों और प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत ने एससीईआरटी के अधिकारियों और मंडलीय अधिकारियों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य एनएस बनकोटी रहे। इस मौके पर निर्णायकों, स्कूल की गाइड टीम, एमबीपीजी कॉलेज के रोवर रेंजर तथा एचएन इंटर कॉलेज के रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एससीईआरटी के अपर निदेशक डॉ. आरडी शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक अजय नौडियाल, डीईओ माध्यमिक गोपाल स्वरूप भारद्वाज, बीईओ हरेंद्र मिश्र, अंशुल बिष्ट, गीतिका जोशी, मान सिंह, सुलोहिता नेगी, तारा सिंह, देवराज सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन पांडे, हेम त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप उपाध्याय और मीना पलियाल ने संयुक्त रूप से किया।
...........
राज्य विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता
जूनियर वर्ग : सूचना एवं प्रौद्योगिकी में उन्नति-तमन्ना पहले, दीक्षांत दूसरे, अयन पंत तीसरे स्थान पर रहे। पर्यावरण अनुकूल सामग्री में अमन सेमवाल पहले, सनैना दूसरे और तनिसा आर्या तीसरे, स्वास्थ्य और नवाचार में सोनी पहले, मयंक दूसरे और हर्षित बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। परिवहन और नवाचार में सोनी ने पहला स्थान पाया। मयंक दूसरे, हर्षित बिष्ट तीसरे पायदान पर रहे। पर्यावरण संबंधी चिंताएं विषय पर आदित्य जोशी पहले, अदिति पैन्यूली दूसरे, कशिश फुलारा तीसरे स्थान पर रहीं। वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास में नीरज रावत पहले, रजत कोहली दूसरे और हिमाद्रि पंत तीसरे जबकि हमारे लिए गणित विषय में अरमान नेगी पहले, आशुतोष सजवाण दूसरे और तनय तिवारी तीसरे स्थान पर रहे।
.......
सीनियर वर्ग : सूचना एवं प्रौद्योगिकी में कमलेश प्रसाद आगरी पहले, नैंसी सजवाण दूसरे, शुभम काला तीसरे स्थान पर रहे। पर्यावरण अनुकूल सामग्री में लक्षिका बिष्ट, हेमलता, राकेश पांडे, स्वास्थ्य और स्वच्छता में शुभम सिंह ठाकुर, शिवानी कश्यप, अमरदीप चंद्र क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। परिवहन और नवाचार में हर्ष सिंह पहले, मानस सिंह बिष्ट दूसरे, संकेत गौतम तीसरे स्थान पर रहे। पर्यावरण संबंधी चिंताएं पर राहुल शास्त्री पहले, अर्शदीप कौर दूसरे और बंटी तीसरे, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास में रोहित परिहार पहले, सलोनी दूसरे, ऋषभ बर्तवाल तीसरे स्थान पर रहे। हमारे लिए गणित विषय में यश तिवारी पहले, सचिता नेगी दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
............
विज्ञान ड्रामा में राइंका सेंधीखाल पौड़ी गढ़वाल पहले, राइका कवाएंटहाली उत्तरकाशी दूसरे और ओपीएस लोहाघाट चंपावत तीसरे स्थान पर रहे। राज्य विज्ञान मेला प्रतियोगिता में व्यक्तिगत छात्र प्रोजक्ट में पूनम महतो, हर्षिता देवराड़ी दूसरे और सृष्टि नैथानी तीसरे स्थान पर रहीं। टीम प्रोजक्ट में सुनीता और सुमिता संयुक्त रूप से पहले, प्राची और रिया दूसरे जबकि ललित जोशी और गौरव आर्या संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।