नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी की एक दिवसीय बैठक 28 दिसंबर रविवार को नगरनिगम सभागार हल्द्वानी में होगी। इस बैठक में स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव और बिहार राज्य विधानपरिषद की एमएलसी शशि यादव मुख्य वक्ता होंगी। राज्य के सभी जिलों की आशा यूनियन नेता इस बैठक में शामिल होंगी। आशाओं को मासिक मानदेय नियत करने समेत अन्य वादों को सरकार ने पूरा नहीं किया है। आशाओं की इस राज्य स्तरीय मीटिंग में इन सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।