फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड के स्टार खिलाड़ी बाहरी क्लबों से खेलने के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश में राज्य खेल फुटबाल के प्रति दीवानगी जरूर है लेकिन मंच नहीं मिलने से यहां के खिलाड़ियों में निराशा है। नेशनल गेम्स में फाइनल तक पहुंचने के बाद यहां के खिलाड़ियों में उम्मीद जगी थी कि भविष्य में यहां टूर्नामेंट होंगे लेकिन सिस्टम की सुस्ती से उनके अरमानों पर पानी फिर गया है। यही वजह है कि उत्तराखंड के स्टार खिलाड़ी वर्तमान में बाहरी क्लब से खेल रहे हैं। इस साल फरवरी में हुए नेशनल गेम्स में उत्तराखंड की फुटबाल टीम ने पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। केरल के साथ करीबी मुकाबले में उसे गोल्ड से वंचित रहना पड़ा था। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से मिजोरम, दिल्ली, गोवा जैसी नामी टीमों को हराया। तब ऐसा लग रहा था कि यहां फुटबाल को बढ़ावा मिलेगा। गेम्स खत्म होने के चार महीने बाद भी कुमाऊं प्रीमियर लीग के अलावा कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ। टनकपुर निवासी अजय बिष्ट नेशनल गेम्स में टीम का हिस्सा रहे। वह एफसीआई हेडक्वार्टर दिल्ली से टूर्नामेंट खेल चुके हैं। दिल्ली लीग में वह गढ़वाल डायमंड टीम के सदस्य रहे। अजय ने कहा कि राज्य में नेशनल स्तर का बड़ा आयोजन होने के बाद स्थानीय युवाओं में इस खेल के प्रति रुझान बढ़ा है। जरूरत है तो यहां के संसाधनों से प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर पहचान दिलाई जाए। अभी इसका फायदा नहीं मिला है। अजय ने बताया कि उन्होंने कार्बेट एफसी रुद्रपुर से फुटबाल की बारीकियां सीखीं। वर्तमान में वह मुनस्यारी में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल में जौहारी बॉयज से खेल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें