रामनगर। ढिकुली में श्री आदर्श रामलीला एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, कुंभकरण वध, रावण विलाप और मेघनाद वध का मंचन किया गया। शुक्रवार को मंचन का शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने किया। रावत ने श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए युवा पीढ़ी को नई सोच और शोध की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।