फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट थेरेसा और सिंथिया ने हासिल की जीत

विज्ञापन
हल्द्वानी पाल कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित नैनीताल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 के उद्धाटन मै?
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत नैनीताल फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हो गया। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैदान में पहले दिन दो मैच खेले गए। सेंट थेरेसा और सिंथिया स्कूल की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में कदम रखा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सेंट थेरेसा और निर्मला कान्वेंट के बीच हुआ। सेंट थेरेसा ने यह मैच 3-0 से अपने नाम किया। टीम के देवेश साहू, नितिन नेगी, दिव्यम गुंज्याल ने एक-एक गोल किया। दिव्यम गुंज्याल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कमल खाती, केतन भंडारी, देवेंद्र अधिकारी ने इस मैच में रेफरी की भूमिका निभाई।
दूसरा मुकाबला सिंथिया और हीरा कुंवर स्कूल के बीच खेला गया। सिंथिया की टीम ने हीरा कुंवर स्कूल को 9-0 से शिकस्त दी। टीम के अभिराज सिंह ने चार, राजेंद्र बिष्ट ने तीन, सागर थापा और विपिन मेहता ने एक-एक गोल दागा। केतन भंडारी, आनंद देव, महेश सिंह बिष्ट इस मैच के रेफरी रहे।
विज्ञापन

खेल शुरू होने से पहले पॉल कॉलेज के डीन जीसी तिवाड़ी, सीईओ निर्भल पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौंसलाअफजाई की। इस मौके पर उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल से शिखा बिष्ट, डीबी डायग्नोस्टिक के डॉ. तुषार कुमार, जंगल फिएस्ट से मोहन रावत आदि मौजूद रहे।
इनसेट
आज के मुकाबले
स्कूल टीम समय
1- क्वींस और सेंट थेरेसा 8 बजे
2- हर्मन माइनर भीमताल और ग्रीन फील्ड रामनगर 9 बजे
3- ग्रेट मिशन और मदर्स ग्लोरी रामनगर 4 बजे
4- गुरुकुल इंटरनेशनल और सिंथिया 5 बजे

हल्द्वानी पाल कॉलेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित नैनीताल फुटबॉल प्रतियोगिता सीजन 2 के उद्धाटन मै?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें