फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसएस जीना विवि की विज्ञप्ति में आरक्षण नियमावली का अनुपालन नहीं करने का आरोप

Sat, 14 Feb 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। स्थानीय शिल्पकार सभा ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से निकाली गई विज्ञप्ति में आरक्षण नियमावली का अनुपालन नहीं करने पर रोष जताया है। शिल्पकार सभा के शिष्टमंडल ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर विवि को पुन: संशोधित विज्ञप्ति निकालने के निर्देश देने की मांग उठाई है। अध्यक्ष रमेश चंद्रा का कहना है कि एसएस जीना विवि अल्मोड़ा की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 58 पदों की विज्ञप्ति निकाली गई है। इन पदों में से अनुसूचित जाति के लिए एकमात्र पद आरक्षित किया गया है जो आरक्षण नियमों एवं राज्य सरकार की अधिसूचित व्यवस्था के खिलाफ है। शिष्टमंडल ने विवि प्रशासन से भी संशोधित विज्ञप्ति जारी करने की अपील की है। शिष्टमंडल में महामंत्री राजेश लाल, संजय कुमार संजू, मनोज कुमार, संजय कुमार, एनआर आर्य, पीआर आर्य, प्रमोद कुमार, गंगा प्रसाद, अनिल कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें