संकुल खेलों के तहत लंबी कूद लगाती छात्रा। संवाद
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के विभिन्न संकुलों में प्राथमिक और जूनियर के बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई हैं। प्राथमिक और जूनियर स्तर की खेल प्रतियोगिताएं जालली, बटुलिया, डढ़ोली, कुवाली, बग्वालीपोखर, द्वाराहाट, बिंता, रियूनी, उभ्याडी, द्वारसौ संकुलों में आयोजित की गईं। 1500 से अधिक बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि में पदक जीते।
ब्लॉक खेल समन्वयक पूरन बिष्ट ने बताया कि सभी संकुलों के प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी 29 और 30 सितंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। संकुल प्रभारियों दीपक पांडेय, उदित जोशी, त्रिभुवन सिंह, अंजू साह, मनोज पंत, कमल किशोर, नविता वर्मा, विमल सिंह, पूरन बिष्ट, गजेंद्र किरौला आदि ने सहयोग किया। संवाद