फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय वेटरिनेरियन बैडमिंटन, टेबिल टेनिस प्रतियोगिताएं व प्रोफेशनल क्विज संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। अखिल भारतीय वेटरिनरियन बैडमिंटन, टेबल टेनिस, प्रोफेशनल क्विज प्रतियोगिताएं पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में हुईं। इनका समापन बुधवार को हुआ। इसकी प्रोफेशनल क्विज पंतनगर विवि की टीम ने जीती। बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पंतनगर विवि और पुरुष वर्ग में लुधियाना विवि की टीमें चैंपियन रहीं जबकि टेबल टेनिस के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पालमपुर विवि की टीमों ने चैंपियनशिप जीती। विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित डॉ. रतन सिह ऑडिटोरियम में आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आपसी तालमेल और भाईचारे की भावना जगातीं हैं। सिमरनजीत, मानसी खुल्बे ने संचालन किया। आयोजन में डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. स्तुति वत्स, डॉ. एसके रस्तोगी, डॉ. दिशा पंत, डॉ. निधि अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला, डीन टेक्नोलॉजी डॉ. अलकनंदा अशोक, डीन पीजीएस डॉ. आरवी रावरेकर, सह समन्वयक डॉ. राजीव रंजन कुमार, निदेशक बायोटेक डॉ. संजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें