कालाढूंगी। डिग्री कॉलेज कोटाबाग में हुई दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रियंका पांडे बालिका वर्ग और चंद्रप्रकाश बालक वर्ग में ट्राफी पर कब्जा कर 2022-23 के चैंपियन बने। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए।
खेल के दूसरे दिन ऊंची कूद बालिका वर्ग में प्रियंका पांडे, लंबी कूद बालक वर्ग में विनोद सनवाल प्रथम रहे। 15 सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रियंका पांडे, बालक वर्ग में सूरज भट्ट, ऊंची कूद बालिका वर्ग में रितु नेगी, लंबी कूद बालक वर्ग में अभय गुप्ता प्रथम प्रथम रहे। प्राचार्य प्रो. नवीन भगत ने स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए बधाई दी। संचालन डॉ. दिनेश व्यास ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. विनोद कुमार उनियाल, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. आलोक कुमार पांडे, डॉ. भावना जोशी, डॉ. बिंदिया राही सिंह, परितोष उप्रेती मौजूद रहे।