फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डालकन्या में महाशिवरात्रि पर्व पर जमेगा खेल और संस्कृति का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के शिव मंदिर भोलापुर डालकन्या में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष युवक मंगल दल लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 9 बजे शिव मंदिर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। 10 बजे से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। रात 9 बजे स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का आयोजन होगा। 15 फरवरी को वॉलीबॉल का फाइनल होगा। रात 9 बजे लोकगायक राकेश पनेरू और सांस्कृतिक दल की ओर से सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी। कहा कि वॉलीबॉल में प्रतिभाग करने वाली टीमें शुक्रवार शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें