फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaladhungi: तेज रफ्तार कार ने ठेले को टक्कर मारी, दुकानदार युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 21 Apr 2026 10:17 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर मार्ग पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला, जहां ओवरटेक करते समय अनियंत्रित वाहन बेल जूस के ठेले में जा घुसा। हादसे में 18 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर सड़क पर नयागांव वन विभाग के चेक पोस्ट के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने 18 वर्षीय ठेले वाले युवक अभिषेक सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

जिला ऊधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह नयागांव वन विभाग के चेक पोस्ट के समीप बेल के जूस का ठेला लगाता था। वह दोपहर करीब पौने दो बजे ठेले पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था तभी कालाढूंगी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार दूसरी कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ठेले में जा घुसी। टक्कर से ठेले के परखच्चे उड़ गए और कार पेड़ से टकराई।

 

राहगीरों ने अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी ले जाया गया पर उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर भागे चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें