फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर कंटेनर से टकराई, दो युवक घायल

Thu, 21 Dec 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रुद्रपुर-किच्छा रोड पर क्षतिग्रस्त कंटेनर और कार।
विज्ञापन
किच्छा। रुद्रपुर रोड पर एक कार और कंटेनर की टक्कर से कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब तीस मीटर तक घिसटती चली गई और डिवाइडर पार करके कंटेनर से टकराई। दोनों घायल रुद्रपुर निवासी हैं।
विज्ञापन

लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को किच्छा-रुद्रपुर बार्डर पर किच्छा से रुद्रपुर जा रही कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर कई मीटर घिसटते हुए डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।
दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर कोतवाल सुंदरम शर्मा, लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कार में सवार अजीत सिंह पुत्र पूरन सिंह और रविंद्र पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी भदईपुरा रुद्रपुर को उपचार के लिए रुद्रपुर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

कार का नंबर जनपद हरिद्वार का बताया गया है। हादसे के बाद जाम को पुलिस ने खुलवाया। कंटेनर चालक खालिद निवासी मेवात हरियाणा को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें