फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दशहरे पर नैनीताल में लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

Thu, 10 Oct 2024 06:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दशहरा और वीकेंड के चलते नैनीताल में पर्यटकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। इसको देखते हुए पुलिस ने 11 से 13 अक्तूबर तक नैनीताल शहर के लिए यातायात प्लान जारी किया है। नगर के पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत पैक होने के बाद पर्यटक वाहनों को शहर से बाहर अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के यातायात प्लान के तहत कालाढूंगी मार्ग से कैंची धाम जाने वाले वाहनों को नैनीताल में प्रवेश न देकर रूसी बाईपास से कैंची धाम भेजा जाएगा। हल्द्वानी से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को भीमताल-भवाली के रास्ते भेजा जाएगा। ज्योलीकोट क्षेत्र से जाने वाले वाहनों को भी एक नंबर बैंड से मस्जिद तिराहा भवाली होते हुए कैंची भेजा जाएगा।
जिन वाहनों को कैंची धाम से दिल्ली, हरियाणा, मुरादाबाद की ओर जाना होगा, उनको भवाली मस्जिद तिराहे से ज्योलीकोट नंबर वन बैंड, रूसी बाईपास होते हुए कालाढूंगी मार्ग से बाहर निकाला जाएगा। नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को पार्किंग स्थल खाली होने पर ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। शहर की सभी पार्किंग स्थलों पर 70 प्रतिशत वाहन पार्क होने पर पर्यटक वाहनों को रूसी एक वह रूसी दो अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोक दिया जाएगा, जहां से पर्यटक शटल के माध्यम से नैनीताल पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें