फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में देह व्यापार: मसाज के नाम पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पकड़ी गईं पांच महिलाओं ने बताया सच

Mon, 26 Jun 2023 03:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। इस पर इंसपेक्टर जोशी के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी। काउंटर में पूछताछ शुरू की तो कर्मचारी चकमा देकर फरार हो गया। इंट्री रजिस्टर की जांच में 30 मई के बाद किसी का नाम दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार कर रहे एक सेंटर में छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर से पांच महिलाएं को छुड़वाया गया है। पुलिस इन पांच महिलाओं के बयान दर्ज कर काउंसलिंग कर रही है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर संचालक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


शनिवार को पुलिस टीम होटल और स्पा सेंटर में सत्यापन कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्लान बी नाम के स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस पर इंसपेक्टर लता जोशी के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी। काउंटर में पूछताछ शुरू की तो कर्मचारी चकमा देकर फरार हो गया। इंट्री रजिस्टर की जांच में 30 मई के बाद किसी का नाम दर्ज नहीं मिला।


पांच महिलाएं मिलीं

स्पा सेंटर के पास वाले कमरे की तलाशी लेने से आपत्तिजनक सामग्री, पीटी कैमरा और डीवीआर मिली। दूसरे कमरे की तलाशी लेने पर पांच महिलाएं मिलीं। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर संचालक अंजू गुप्ता निवासी काठगोदाम और अरुण गुलाटी निवासी सेक्टर 22 फरीदाबाद हरियाणा के कहने पर यहां अनैतिक कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: साइबर ठगी में STF ने आठ नाइजीरियन पर कसा शिकंजा, एक दिल्ली से गिरफ्तार, सात को नोटिस
विज्ञापन

 

दोनों उनसे मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा करवाते हैं। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका अंजू गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि अरुण गुलाटी के बारे में पता किया जा रहा है। वहां से छुड़ाई गई पांच महिलाओं के बयान दर्ज कर उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें