हल्द्वानी शहर में बरेली के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी फल-सब्जी विक्रेता राजेश (37) का शव मंगलवार रात बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला। पत्नी से झगड़े के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार राजेश करीब तीन माह पहले ही बरेली से काम छोड़कर बिंदुखत्ता आए थे। यहीं रह रहे थे लेकिन काम की तलाश जारी थी। मंगलवार शाम किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद राजेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तब ससुराल वालों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर शव फंदे पर लटका था। तुरंत उतारकर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।