फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कहीं सात दिन बाद पहुंचा जल तो कहीं सूखे पड़े नल

Sat, 24 Jun 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर पेयजल लाइन के पुर्ननिर्माण कार्य के दौरान लाइन में लीकेज होने पर शीशमहल में प्लांट नंबर-तीन को चार घंटे के लिए बंद करना पड़ा। प्लांट को बंद करने से कुसुमखेड़ा क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित रही। इस दौरान शहर में पेयजल संकट बना रहा। जहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई गई।
विज्ञापन

इधर हिम्मतपुर तल्ला क्षेत्र में कई दिनों से खराब नलकूप की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वहीं शहर के बिठौरिया नंबर-एक देवकी विहार कालौनी में एक सप्ताह बाद पानी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। देवकी विहार विकास समिति के महासचिव रमेश चंद्र पाण्डे का कहना है कि कालोनी के बगल में ही ट्यूबवैल होने के बावजूद कनेक्शन नहीं होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर 25 जून को बैठक की जाएगी।

विलय को लेकर फैली अफवाह
हल्द्वानी। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारियों के संगठन के विलय को लेकर फैली अफवाह का संगठन ने खंडन किया है। अध्यक्ष राम किशोर ने बताया कि कर्मचारी संगठन को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चे का गठन करते आ रहे हैं। इसी के तहत हल्द्वानी में भी संयुक्त मोर्चे का गठन कर रहा है जिसे संगठन के विलय के रूप में पेशकर गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा संगठन का धरना स्थगित
हल्द्वानी। उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन स्थगित हो गया है। शनिवार को संगठन के सदस्यों के साथ अधिशासी अभियंता की बैठक हाेगी जिसमें कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा की जाएगी।

पेयजल सचिव ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
हल्द्वानी। पेयजल सचिव अरविंद ह्यांकी ने लालकुंआ देवला तल्ला और ब्लाॅक में बनाए जा रहे नए नलकूपों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों और समय पर काम नहीं करने वाली फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें