फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ़्यू की छूट में कहीं सजगता कहीं लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को लेकर बनभूलपुरा में लगाए कर्फ़्यू में रमजान के दो दिन पहले तीन घंटे की छूट दी गई है। इस दौरान लोगों ने रमजान की तैयारियों को लेकर खरीदारी की। कुछ स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंस को लेकर सजग दिखे तो कहीं लापरवाही के साथ सड़कों पर घूमते नजर आए। लोगों का कहना है कि इस तरह से छूट मिलने पर लोग जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। कुछ लोगों ने रमजान के दिनों में शाम को भी दो से तीन घंटे छूट देने की मांग रखी। कुछ लोगों का कहना था कि अगर बीमारी पूरी तरह से खत्म न हो तो इस तरह की छूट का कोई लाभ नहीं है। इस दौरान राशन की दुकानों और मेडिकल स्टोर पर सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें