फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों की नियुक्ति के साथ पेयजल समस्या को दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के नहीं होने, जेजेएम योजना से कनेक्शन नहीं मिलने, आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत की। उन्होंने गांवों में शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों से शिक्षकों की नियुक्ति, पेयजल योजना का लाभ देने, जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए तारबाड़ लगाने और क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द सही कराने को कहा। डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने बैठक में उठी समस्याओं को जल्द से जल्द हल कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिपं सदस्य पुष्पा नेगी, ज्योति आर्या, रणजीत सिंह, पूनम मेहता, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें