फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में घायल फौजी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Fri, 14 Apr 2023 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में घायल हल्द्वानी निवासी फौजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को फौजी का शव हल्द्वानी लाया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत घर स्थित किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी जगदीश पांडे वर्ष 2001 में कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती मेरठ में थी। पड़ोसियों के मुताबिक करीब पांच-छह माह पहले जगदीश छुट्टी पर घर लौट रहे थे। यूपी के गजरौला के पास सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। करीब एक माह पहले जांच के लिए दोबारा दिल्ली सैनिक अस्पताल गए थे।
विज्ञापन

उस दौरान उनके शरीर में ट्यूमर की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि ट्यूमर के ऑपरेशन के बाद से जगदीश होश में ही न आ सके। बृहस्पतिवार को जगदीश का निधन हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव हल्द्वानी लाया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ोसियों के मुताबिक जगदीश के पिता लीलाधर पांडे का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी ममता, एक बेटा व बेटी और बड़े भाई अशोक पांडे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें