फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर ट्यूबवेल से मिलेगा पानी!

Wed, 09 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोटाबाग क्षेत्र में स्थापित किया जा रहे सोलर ट्यूबवेल का सफलता पूर्वक संचालन शुरू हुआ तो जल्द ही बिजली विहीन गांवों, लो वोल्टेज और बिजली के फ्लेक्च्वेशन की समस्या झेल रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने का नया तरीका मिल जाएगा। फिलहाल सोलर ट्यूबवेल बनाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। एक महीने में इस ट्यूबवेल के अस्तित्व में आने की संभावना है।
विज्ञापन


कोटाबाग के स्यात इलाके में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग बोर्ड ने हैंडपंप बोरिंग का काम शुरू किया, लेकिन हैंड पंप के लिए बोरिंग के बावजूद पानी नहीं मिलने पर मार्केटिंग बोर्ड ने सोलर नलकूप लगाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए। दिल्ली की कैलोरियो एलईडी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सोलर नलकूप बोरिंग का काम शुरू किया।

करीब 450 फीट पर पानी उपलब्ध हो गया, लेकिन सोलर पंप विदेश से मंगाने में अधिक समय लग गया। जिससे सवा साल तक इस नलकूप का संचालन शुरू नहीं हो पाया। अब कैलोरियो एलईडी कंपनी द्वारा मार्केटिंग कंपनी पर नलकूप का काम जल्द कराने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कंपनी ने पेयजल लाइन भी बिछा दी है। इस नलकूप को आपरेट करना शेष है। अगर इसे आपरेट करने में सफलता मिल गई तो यह पेयजल विहीन इलाकों में पेयजल उपलब्ध कराने का बेहतर विकल्प बनकर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें