रामनगर। अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग की नर्सरियों को हाईटेक किया जाएगा। इसमें मोहन, किनात, सल्ट महादेव और गौड़िया पुल शामिल हैं। नर्सरियों में बेहतर सिंचाई व्यवस्था, उन्नत पॉलीहाउस बनाने के साथ बीज अंकुरण इकाइयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार की जा सकेगी। इसका लाभ वन विभाग के पौधरोपण अभियानों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने की योजनाओं को मिलेगा। डीएफओ मनीष जोशी ने बताया कि चारों नर्सरियों के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद पौधों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के कार्य कराए जाएंगे। संवाद