हल्द्वानी। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का समाजसेवियों ने अंतिम संस्कार किया। उसे 16 अप्रैल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। 19 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो उसकी गई थी। नियमों के तहत शव को तीन दिनों तक मोर्चरी में पहचान के लिए रखा गया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस की मौजूदगी में समाजसेवी हेमंत गोनिया व उनकी टीम ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।