रामनगर। रामनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बैठक कर राजनीति के चलते नगर के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। शनिवार को बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि रामनगर कौमी एकता का प्रतीक रहा है। कहा कि कुछ लोग सत्ता के संरक्षण में रामनगर की एकता, भाईचारे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हर छोटी-छोटी घटनाओं को हिंदू-मुस्लिम रंग देकर सांप्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। उन्होंने माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव रोहित रुहेला, महिला एकता केंद्र की तुलसी छिमवाल, मुनीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद