जल संस्थान अब पेयजल बिलों को आनलाइन करने जा रहा है। लोग आनलाइन बिल प्राप्त करने के साथ ही भुगतान भी आन लाइन कर सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घंटों जलसंस्थान के बिलिंग काउंटरों में खड़े रहने से निजात मिलेगी।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने बताया कि बिलिंग सिस्टम को आनलाइन करने के लिए देहरादून से एक्सपर्ट्स की टीम आई है।
विभागीय कर्मचारियों को आन लाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा दफ्तर के सभी कंप्यूटरों को आनलाइन प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।
इस कार्य में करीब 10-12 दिन लगेंगे। इसके बाद विभाग का बिलिंग का अधिकांश कार्य आनलाइन कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं के हित में की जा रही है।