रामनगर कालेज की अलमारी के अंदर बैठा कोबरा सांप। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। राजकीय इंटर कॉलेज जस्सागांजा के प्रधानाचार्या प्रभजोत वालिया के कमरे की अलमारी में कोबरा घुस गया, इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रभजोत वालिया अपने कक्ष में रखी पुस्तकों को अलमारी में रखने जा रही थीं। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली तो अंदर सांप देखकर वह डर गईं। उन्होंने अलमारी का दरवाजा बंद कर दिया और सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को सूचना दी। चंद्रसेन कश्यप ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।