रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज टीम ने मुखबिर की सूचना पर सागौन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिल और सागौन के सात गिल्टे बरामद किए हैं। इस दौरान टीम ने दो राउंड फायरिंग भी की लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि मंगलवार रात तीन बाइक पर कुछ लोग सागौन के गिल्टे ले जा रहे थे। टीम को देख आरोपी बाइक और गिल्टों को छोड़कर भाग गए। टीम ने तीन बाइक और सागौन के सात गिल्टे बरामद किए। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद