रामनगर को कोसी रेंज कार्यालय में कटा चंदन का पेड़। मौके पर मौजूद जड़, जिसे जेसीबी से उखाड़ने का
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय परिसर से चंदन का पेड़ तीन दिन पहले काट दिया। चंदन का पेड़ कटने के बाद रेंज कार्यालय में तैनात वन कर्मी घटना को छुपाने में जुटे रहे। पेड़ की जड़ को जेसीबी से उखाड़ने का भी असफल प्रयास हुआ। डीएफओ ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
रानीखेत रोड स्थित रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय में वर्षो पुराने चंदन के पेड़ को तीन दिन पहले रेंज कार्यालय में ही काट दिया गया। जंगल के पहरेदारों की नाक के सामने से चंदन का पेड़ साफ हो जाना हैरान करता है और उससे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि इस घटना पर पर्दा डालने के लिए रेंज कार्यालय के कर्मचारी कोशिश में लगे रहे।
रेंज कार्यालय में कटे पेड़ की जड़ को जेसीबी से उखाड़ने की कोशिश की गई। लेकिन घटना का खुलासा हो गया और पता चला कि तीन दिन पहले ही यह पेड़ काटा गया।
रेंज कार्यालय से कौन चंदन के पेड़ को काट कर ले गया इसका पता किसी भी कर्मचारी को नहीं लगा। लोगों का कहना है कि बिना वन कर्मियों की मिलीभगत के यह नहीं हो सकता।
कोट
मामला बेहद गंभीर है। कोसी रेंज कार्यालय के भीतर से तीन दिन पहले चंदन का पेड़ कटने की घटना के विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दिगांथ नायक, डीएफओ