फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 98.05 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक के पास से एक व्यक्ति को 98.05 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसआई राजेंद्र पंत सोमवार को कांस्टेबल विजय कुमार के साथ अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को हिदायत देते हुए गोल मार्केट की ओर जा रहे थे। इस बीच हनुमान मंदिर के पीछे पीपल के पेड़ के पास से निकला व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे रोका तो वह घबरा गया। उसने जेब से एक डिब्बा निकालकर पीछे फेंका। पुलिस ने डिब्बा खोलकर देखा तो उससे चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम भोला गुप्ता निवासी कृष्णा कॉलोनी निकट हरियाणा फार्म किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें