फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 10:53 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर

सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बहेड़ी निवासी तस्कर मोहम्मद उमैर को गिरफ्तार किया।  उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस ने रविवार रात इंदिरा नगर के यात्री विश्राम गृह के पास से बहेड़ी के रहने वाले तस्कर मोहम्मद उमैर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस टीम गौलापुल से होते हुए इंदिरानगर क्रॉसिंग के पास पहुंची। यहां पहले से मौजूद एसओजी के साथ मिलकर टीम ने स्मैक तस्कर की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान गौला पार्किंग के पास बने यात्री विश्राम गृह के पास बैठा मोहम्मद उमैर निवासी मोहल्ला शेखुपुरा टांडा, वार्ड नंबर 23, अजीज गली थाना बहेड़ी जिला बरेली टीम को देखकर भागने लगा। एसओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि टीम ने उसे पकड़ा तो उसके पास से एक पन्नी में 121 ग्राम स्मैक मिली।

बहेड़ी से लाकर खपाने की तैयारी

बनभूलपुरा स्मैक की बड़ा हब बनता जा रहा है। यहां आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हर महीने में तीन से चार मामले स्मैक के आ रहे हैं और इसमें से 50 प्रतिशत बनभूलपुरा से ही जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें