फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सोलह प्रशासनिक अधिकारी बने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम्य विकास विभाग के 16 प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति देकर नए साल का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल के प्रांतीय अध्यक्ष केपी मेहता ने बताया कि आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से जारी आदेश में पदोन्नति के साथ सुशीला नेगी का देहरादून से उत्तरकाशी, रेखा पांडे का देहरादून से पौड़ी, जीवन सिंह बिष्ट का अल्मोड़ा से चंपावत, सुशील जोशी का चमोली से पौड़ी और लक्ष्मी का टिहरी से रुद्रप्रयाग तबादला किया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा पुष्पा बडोनी को टिहरी, राघवेंद्र सिंह भंडारी, कमलेश बलोदी को पौड़ी, राकेश सैनी को हरिद्वार, नवीन जोशी अल्मोड़ा, भुवन चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र कापड़ी पिथौरागढ़, भरत नंदन जोशी ऊधमसिंह नगर, नवल किशोर चमोली और खजान चंद्र बुधानी को नैनीताल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष केपी मेहता और महामंत्री इमरान अंसारी ने पदोन्नति सूची जारी करने के लिए निदेशालय के उच्च अधिकारियों और पटल सहायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें