फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छह पैर वाला बकरी का बच्चा बना कौतूहल

Sat, 19 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में बकरी ने छह पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। यह बच्चा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। रेलवे स्टेशन पर कार्यरत शाहिद की पालतू बकरी ने बीती रात दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें एक बच्चा सामान्य है, जबकि दूसरे की असामान्य शारीरिक बनावट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। सुबह जैसे ही बकरी के अनोखे बच्चे के जन्म की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, उसे देखने के लिए शाहिद के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, पशुओं में कभी-कभी जन्मजात शारीरिक असामान्यताएं देखने को मिलती हैं। ऐसे नवजात को विशेष निगरानी और चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें