फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो जनवरी को शहर में पहुंचेगी छह कंपनी आरएएफ

विज्ञापन
हल्द्वानी काठगोदाम सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में प्रेसवार्ता करते डीआईजी सीआरपीएफ सतीश कुमार लिं
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स के आने की शुरुआत दो जनवरी से हो जाएगी। डीआईजी सीआरपीएफ सतीश कुमार लिंडा ने सीआरपीएफ ऑपरेशन कंट्रोल की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को काठगोदाम सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में डीआईजी सीआरपीएफ सतीश कुमार लिंडा ने प्रेसवार्ता में बताया कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में दो जनवरी को छह कंपनी आरएएफ शहर में आ जाएगी। इसके रहने का इंतजाम जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में किया है। बताया कि एक कंपनी में करीब 135 जवान होते हैं। दो जनवरी से शहर में करीब 800 से भी ज्यादा जवान शहर में पहुंच जाएंगे। कहा कि फोर्स के ठहरने के इंतजाम तो जिला प्रशासन करेगा लेकिन ऑपरेशन हैंडलिंग का अधिकार उनके पास रहेगा। डीआईजी सतीश कुमार लिंडा पैरामिल्ट्री फोर्सेज के इंटेलीजेंस विंग में रहकर झारखंड और गया के नक्सली इलाकों में रहकर बड़े सैन्य ऑपरेशन कर चुके हैं। उसके बाद जम्मू-कश्मीर में भी उन्होंने अपने अनुभव से कई आतंकी मनसूबों को नाकाम किया। सितंबर 2022 में उन्हें डीआईजी के पद पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें