कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनतीगांव के छह छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। स्कूल की चित्रांश नंदा, लव्यांश, गौरांश, दिव्यांश, रिद्धिमा और यामिनी प्रवेश परीक्षा में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। चित्रांश नंदा ने जिला स्तर की मेरिट में तीसरी रैंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता सहित सभी सभी अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।