फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन खोला

Thu, 02 Nov 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के टेड़ा गेट से पर्यटको की जि​प्सियां को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते वनकर्मी।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग का सीतावी जोन पर्यटकों के लिए एक नवंबर से खोल दिया गया। पहले दिन सिर्फ छह जिप्सियां ही पर्यटकों को लेकर जंगल में भ्रमण के लिए गईं। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन बुधवार सुबह पर्यटकों के लिए खोला गया। सुबह की पाली में पर्यटकों की चार जिप्सियां जबकि शाम की पाली में सिर्फ दो जिप्सियां ही जंगल सफारी के लिए गईं। जंगल सफारी के लिए जाने वाले पर्यटकों को टेड़ा गेट पर वन कर्मियों ने मिठाई खिलाई। सीतावनी जोन में टेड़ा गेट और पवलगढ़ गेट से पर्यटक जंगल सफारी के लिए जाते हैं। कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी ने बताया कि पर्यटकों के लिए सीतावनी जोन को खोल दिया गया है। आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें