फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंगीठी की गैस से ननद-भाभी की मौत

Sat, 21 Oct 2023 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बिश्नी देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या के तोक पनखाल में बुधवार रात कमरे में रखी अंगीठी की गैस से ननद-भाभी की मौत हो गईं। बृहस्पतिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले की सूचना खनस्यूं पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डालकन्या के पनखोल में बुधवार रात बिश्नी देवी (26) पत्नी गिरीश आर्या और ममता (14) पुत्री शंकर राम ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। कमरे में खिड़की न होने पर अंगीठी की गैस से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।



बिश्नी देवी की एक साल की बेटी दादा शंकर राम आर्या के पास सोई थी। रात 10 बजे भूख लगने पर बच्ची रोने लगी तो शंकर राम उसे बहू बिश्नी देवी के पास लेकर गए लेकिन उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर किसी तरह से दरवाजा खोला गया, जहां ननद और भाभी बेहोश पड़े थे। डालकन्या स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हिमेश मटियाली का कहना है कि परिजनों की सूचना वह मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। कहा कि कमरे में खिड़की नहीं थी और वहां अंगीठी रखी थी। उन्होंने आशंका जताई कि अंगीठी की गैस के चलते दोनों की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


परिजनों ने नहीं थी पुलिस को सूचना

सूचना पर बृहस्पतिवार को मृतका का पति गिरीश आर्या गांव पहुंचा। गिरीश ने बताया कि उन्होंने अभी तक कोई सूचना पुलिस को नहीं दी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने दोनों की मौत पर दुख जताते हुए सीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। सीओ नितिन लोहानी का कहना है कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन




खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन राणा ने भी बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें