भीमताल (नैनीताल)। हार्ट ऑफ हिमालया उत्तराखंड की ओर से माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कम्युनिकेशन निदेशक केडी सिंह को शिक्षा रत्न लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल ने केडी सिंह को सम्मानित किया। केडी सिंह ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा, संस्कृति और समाज के प्रति बेहतर कार्यों को समर्पित है।