फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला में आई सिल्ट, फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति ठप

Sun, 04 Aug 2024 05:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
गौला नदी। 
विज्ञापन
हल्द्वानी। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने मैदान में पेयजल समस्या बढ़ा दी है। शनिवार सुबह गौला का जलस्तर 16,887 क्यूसेक पहुंच गया। इस दौरान सिल्ट आने से शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल पाया। देर शाम छह बजे प्लांट को आपूर्ति सुचारू हो पाई। इस वजह से शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बारिश के पानी के साथ सिल्ट आने की वजह से गौला से शनिवार को जल संस्थान के फिल्टर प्लांट को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते शहर में दिन भर गौला आच्छादित पेयजल योजना से दमुवाढूंगा, कुसुमखेड़ा, काठगोदाम, बाजार क्षेत्र, आवास-विकास, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड के कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सुबह के समय पानी की आपूर्ति की गई। शाम को देर से प्लांट को पानी मिलने के कारण क्षेत्र में आपूर्ति करने में दिक्कतें रही। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया।

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत बरकरार
ट्रांसपोर्ट नगर का नलकूप शनिवार को भी दुरुस्त नहीं हो सका। इस कारण देवलचौड़, मानपुर उत्तर, मानपुर पश्चिम, मंडी और रामपुर रोड के कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहा। सहायक अभियंता प्रमोद पांडे ने बताया कि निलियम कॉलोनी के नलकूप की मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। रविवार से पानी मिलने की उम्मीद है जबकि ट्रांसपोर्ट नगर नलकूप की मोटर को बाजपुर मरम्मत के लिए भेजा गया है। प्रभावित लोगों को टैंकर के माध्यम से पानी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें