फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम के संसदीय कार्य मंत्री कुंगा नीमा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सिक्किम के शिक्षा न्याय और संसदीय कार्य मंत्री कुंगा नीमा लेप्चा शनिवार को नैनीताल पहुंचे। विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुंगा नीमा लेप्चा शहर के प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर के पूर्व छात्र रहे हैं। वह विद्यालय के पूर्व छात्रों के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नैनीताल पहुंचे हैं। स्वागत कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में राम बाबू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुमाऊं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत सिक्किम के छात्रों ने शोध छात्र धीरज के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री का स्वागत किया। भाजपा के नैनीताल मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, हरीश सिंह राणा, उमेश गढ़िया, मोहित आर्य ने भी स्वागत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें