रामनगर। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू कर दिया है। समिति की ओर से रविवार को लखनपुर से अभियान की शुरुआत करते हुए नुक्कड़ सभाओं से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर भी कराए गए। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति, सीटी स्कैन, आईसीयू, वेंटिलेटर, आवश्यक जांचों की सुविधा और ब्लड बैंक को संचालित करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद