फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में सिडकुल कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया के पास वाहन दुर्घटना में सितारगंज निवासी एक युवक गंभीर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंकज राम (26) पुत्र रंजीत निवासी वार्ड नंबर 11 बंगाली कॉलोनी सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। नौकरी खत्म करने के बाद शनिवार रात करीब 10 बजे वह बाइक पर सितारगंज से काठगोदाम में अपने जीजा के घर आ रहा था।
चोरगलिया के पास रात करीब 11 बजे पंकज की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें