किच्छा। सिडकुल ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति से पांच लोगों ने बस अड्डे के पास मारपीट की। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
समीर निवासी सिरौलीकलां ने आरोप लगाया कि 29 अप्रैल को वह बाइक से दोस्त के साथ सिडकुल जा रहा था। रोडवेज बस अड्डे के पास उसके वाहन के सामने 4-5 बाइक सवार जिनमें तौहीद, शुभम उर्फ मिड्डा, अयान, अनस, फरदीन और इनके अन्य साथियों ने उससे गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों और तमंचा से हमला कर दिया। इससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आईं हैं। लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उसको अधमरी हालत में छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। पूर्व में भी इन लोगों ने उस पर और उसके भाई को मारा था। संवाद