पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला बास्केटबॉल संघ के द्वारा दो दिवसीय प्रथम जिला थ्री ऑन थ्र?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला बास्केट बॉल संघ की ओर से थ्री आन थ्री बास्केट बॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रविवार को खेले गए मैचों में रुक्की प्लेयर्स ने बैलपड़ाव को, स्काई रैपटर्स ने अंडररेटेड को, रामनगर ने एसवी (1) को, स्काई रैपटर्स ने एसवी (2) को और अंडररेटेड ने स्टार एसवी को से पराजित किया। शुभारंभ मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट और पीएसएन स्कूल के प्रबंधक अभिषेक मित्तल ने किया। इस मौके पर खेल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नेगी, उपसचिव जिला बास्केटबॉल संघ अंकुश रौतेला, दया किशन भट्ट आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)