हल्दूचौड़। कौतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ के आयोजन में सात दिनी उत्तरायणी महोत्सव सोमवार से हल्दूचौड़ स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर के मैदान में शुरू हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महराज, लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह एवं पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया ।
उत्तरायणी महोत्सव में पहले दिन कबड्डी, खो-खो और साइकिल रेस प्रतियोगिता हुई। साइकिल रेस बालक-बालिका वर्ग में शिविन राणा, रितेश पंत, वंश दुम्का, नित्या बिष्ट, आयुषी जीना और पिंकी नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। अंडर 5 वर्ग में दिव्यांशी और सक्षम संयुक्त रूप से विजेता रहे। जूनियर खो-खो बालक वर्ग के फाइनल में दीना कान्वेंट ने ब्लूमिंग एकेडमी को 5-4 से हराया। जूनियर बालिका में ब्लूमिंग एकेडमी विजेता और एआरपी स्कूल उपविजेता रहा। सीनियर खो-खो बालिका वर्ग में हल्दूचौड़ क्लब विजेता और केंद्रीय विद्यालय उपविजेता रहा। सीनियर बालक वर्ग में हल्दूचौड़ ए प्रथम एवं हल्दूचौड़ बी द्वितीय रहा। कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में हल्दूचौड़ स्पोर्ट्स प्रथम एवं खुरियाखत्ता द्वितीय रहा। जूनियर बालक वर्ग में हुरिया खत्ता प्रथम एवं हल्दूचौड़ द्वितीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में हल्दूचौड़ क्लब प्रथम, ब्लूमिगं एकेडमी द्वितीय रही।
जूनियर बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय प्रथम और एआरपी स्कूल द्वितीय रहा। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने क्षेत्रवासियों को उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कीर्ति पाठक, देवेश गुणवंत, भोला कफल्टिया, सीमा पाठक, पूनम पांडे, पंडित त्रिभुवन उप्रेती, हेम दुम्का आदि रहे। कौतिक संस्था के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया कि मंगलवार को कौतिक महोत्सव में बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं होंगी।