हल्दूचौड़। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी सीनियर विंग में नामांकन के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान 78 यूके बटालियन एनसीसी सीनियर डिविजन/विंग हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा (सेवा मेडल) के नेतृत्व में नायब सूबेदार नारायण सिंह, हवलदार इंदर सिंह, एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह एवं सीटीओ महेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में छात्रों की शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत दौड़, सिट अप, पुशअप, शटल रन के साथ नापतौल की गई। शारीरिक परीक्षण एवं मेडिकल परीक्षण के बाद सीनियर डिविजन/विंग के लिए 25 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन दया सागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी बीएस मनराल, विनोद खोलिया ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।