रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार सुबह हनुमान धाम छोई के पास रहने वाले सूरज की झोपड़ी में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूरज के साथ आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। लेकिन तब तक झोपड़ी में का सभी सामान जल गया। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें किसी ने नहीं दी।