हल्द्वानी। छह दिन बाद आने वाले रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार तैयार है। रविवार को बाजार में महिलाओं, युवतियों की भीड़ रही। राखी की दुकानों में जमकर राखियां बिकीं। बाजार में इस समय पांच रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं। इनमें बच्चों के लिए विशेष तौर पर कार्टून वालीं राखियां तो बड़ों के लिए रेशम, मोती, स्टोन से पिरोई गईं राखियां उपलब्ध हैं। महिलाओं की ओर से हस्तनिर्मित राखियों की भी डिमांड है। दोपहर बाद बारिश के बावजूद बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।