फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकानों के आगे किया अतिक्रमण तोड़ा

Tue, 13 Jun 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते मंडी कर्मचारी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस ने नगर निगम के साथ हिंदू धर्मशाला से यातायात नगर तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकान और होटलों के आगे लगे बोर्ड को जेसीबी से उखाड़ दिया। पुलिस ने 179 चालान कर 29250 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन


एंटी न्यूसेंस स्कवाॅड हल्द्वानी ने सोमवार को यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्रवाई के क्रम में रामपुर रोड पर हिंदू धर्मशाला से लेकर यातायात नगर तिराहे तक अतिक्रमण एवं यातायात व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने एमवी एक्ट में 15 चालान कर 7500 रुपये, 83 पुलिस एक्ट में 10 हजार का कोर्ट चालान और 81 पुलिस एक्ट में चार चालान कर 1750 रुपये जुर्माना वसूला।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले पांच ई-रिक्शा सीज
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्यमार्ग पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। पुलिस ने पांच ई-रिक्शा सीज किए। 15 ई-रिक्शा का चालान भी काटा। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने अतिक्रमण और पॉलीथिन में काटे 10 चालान

हल्द्वानी। नगर निगम ने अतिक्रमण और पॉलीथिन को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 चालान काटकर 10500 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने रामपुर रोड सुशीला तिवारी के पास सड़क किनारे खड़े वाहन और ठेलों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने तीन ठेले जब्त किए और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास फिर से वाहन खड़े नजर आए। कुछ लोगों ने दोबारा वहां ठेले लगा दिए। पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर फिर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण और पॉलीथिन पर 10 लोगों के चालान काटे। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें