हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं। पहली बार खिलाड़ियों को शूटिंग और बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि मैदान में खेल प्रशिक्षण शुरू हो गया है। खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद