फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में कुमाऊंनी गीत की हुई शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा से फिल्मकारों और संगीतकारों की पहली पसंद रही है। इसी क्रम में सोमवार को मॉल रोड पर एक कुमाऊंनी गाने के दृश्यों को फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान मॉलरोड और नैनीझील के आसपास का वातावरण कुमाऊंनी संस्कृति के रंगों में रंगा नजर आया जिसने वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अंकित आर्य के निर्देशन में कलाकारों ने नैनीझील के किनारे अपने फन के जौहर दिखाए। अंकित आर्य ने कहा नैनीताल की प्राकृतिक छटा और यहां का शांत वातावरण कुमाऊंनी संगीत और संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें