हल्द्वानी। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने वीरांगना सोसायटी में मुफ्त प्रारंभिक शिक्षा ले रहे जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, जूते और मोजे बांटे गए। मंगलवार को टीम थाल सेवा के सहयोग से आईजी कार्यालय में कार्यक्रम किया गया। आईजी ने टीम थाल सेवा और वीरांगना सोसायटी के कार्याें की सराहना की। वहां थाल सेवा के अध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, स्वाति कपूर, हरित कपूर, कनिका वासुदेवा, रीना मानसेरा, सारिका मित्तल आदि रहे।